वाशिंगटन। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 2.43 करोड़ से अधिक हो गई है। इसकी चपेट में आने से अब तक 8.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से दुनियाभर में अब तक 2,43,61,904 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 8,30,205 लोगों की मौत हुई है। विश्व महाशक्ति अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 58 लाख को पार कर 58,66,214 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 1,80,214 लोगों की जान जा चुकी है। ब्राजील में अब तक 37,61,391 लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि 1,18,649 लोगों की मौत हुई है।
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,87,500 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 61,529 हो गई है। रूस में अब तक करीब 9,72,972 लोग प्रभावित हुए है, जबकि 16,758 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में अब तक 6,18,286 संक्रमित हुए है, जबकि 13,628 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,13,378 पहुंच गई है तथा मृतकों की संख्या 28,124 हो गई हैं। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां अब तक 5,79,914 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 62,594 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में अब तक 5,72,243 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 18,184 है। स्पेन में अब तक करीब 4,29,507 लोग प्रभावित हुए है, जबकि 28,996 लोगों की मौत हुई है।
चिली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,04,102 संक्रमित है और 11,072 मरीजों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में अबतक 3,80,292 लोग संक्रमित हो चुके है तथा 8050 लोगों की मौत हुई है। ईरान में 3,67,796 लोग संक्रमित है, जबकि 21,137 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 332,491 हो गई है और 41,564 लोगों की मौत हुई है। बांग्लादेश में अब तक 3,04,583 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 4,127 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में अब तक 2,94,638 संक्रमित हुए है, जबकि 6274 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में संक्रमितों की संख्या 297,485 हो गई है, जबकि 30,581 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 263,949 लोग संक्रमित हुए है। 35,463 लोगों की मौत हुई है।
तुर्की में संक्रमितों की संख्या 263,998 हो गई है, जबकि 6209 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अबतक 2,40,571 लोग इसकी चपेट में आए है, जबकि 9,290 लोगों की मौत हुई है। इराक में 2,19,435 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 6740 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में 9879, कनाडा में 9148, इंडोनेशिया 7064, इक्वाडोर में 6471, नीदरलैंड में 6244, स्वीडन में 5820, मिस्र में 5342, बोलीविया में 4791, चीन में 4715, रोमानिया में 3459, फिलिपींस में 3234, ग्वाटेमाला में 2685, यूक्रेन में 2449, स्विट्जरलैंड में 2003, पोलैंड में 2010, पनामा में 1948, पुर्तगाल में 1809, आयरलैंड में 1777 और होंडुरास में 1803 लोगों की मौत हो चुकी है।