वाशिंगटन। दुनिया भर में अब तक 11.17 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) की चपेट में आ चुके हैं वहीं इस महामारी से 24.74 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 17 लाख 25 हजार से अधिक हो गई है और 24 लाख 74 हजार 350 मरीजों की जान जा चुकी है। अमेरिका में कोरोना से उथल-पुथल जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 81 लाख 90 हजार से अधिक हो गई है जबकि 5 लाख से अधिक लोगों की जान चली गई है। भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 10 लाख 16 हजार से अधिक हो गया है, जबकि 1,56,463 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील में अब तक 1 करोड़ 1 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.47 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41.38 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 1.20 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से 41.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 82,255 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 36.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 84,764 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में अब तक 31.53 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 67,636 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 28.18 लाख से ज्यादा हो गई है और 95,992 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में 26.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 28,138 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में 23.99 लाख से अधिक संक्रमित हुए है और 68,364 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.29 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 58,974 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में 20.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 51,359 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 20.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1.80 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के कुल मामले 16.42 लाख के पार पहुंच गए हैं और 42,188 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में अब तक 15.82 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 59,572 लोग जान गंवा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना प्रभावितों की संख्या 15.04 लाख से अधिक हो गई है और 49,150 लोग जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन में 13.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 26,531 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में 12.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 34,691 पहुंच गया है।
पेरू में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12.86 लाख से अधिक हो गई है और 45,263 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में 11.57 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 19,330 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.57 लाख के पार पहुंच गई है और 15,372 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से अब तक बेल्जियम में 21923, कनाडा में 21720, चिली में 20126, रोमानिया में 19894, पुर्तगाल में 16023, इक्वाडोर में 15547, हंगरी में 14347, इराक में 13295, स्वीडन में 12649, पाकिस्तान में 12658, फिलीपींस में 12094, बोलीविया में 11470, मिस्र में 10404, स्विट्जरलैंड में 9907, मोरक्को में 8559, बांग्लादेश में 8356, ऑस्ट्रिया में 8397, जापान में 7544, सऊदी अरब में 6466, पनामा में 5756, इजरायल में 5596, चीन में 4833 और सर्बिया में 4351 लोगों की मौत हो चुकी है।