वाशिंगटन। दुनिया में कई देशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के टीकाकरण का अभियान शुरू होने के बीच इस महामारी का प्रकोप जारी है और अब तक इससे दुनिया में करीब 18.36 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 8.46 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजिनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 8,45,88,500 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18 लाख 35 हजार 788 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.04 करोड़ हो गई है, जबकि 3,50,186 लोगों की मौत हुई है। संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 3 लाख 23 हजार से अधिक हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,49,435 हो गई है।
रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 31.80 लाख हो गई है, जबकि 57,235 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 27 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 65,048 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में 26.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 74,682 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में अब तक 22.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 21,295 लोगों की जान जा चुकी है। इटली में 21.41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 74,985 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में अब तक 19.28 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 50,837 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 14.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,26,851 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 8.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है और 11,660 लोगों की मौत हुई है।
इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 7.58 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 22,555 पहुंच गया है। चिली में कोविड-19 से करीब 6.12 लाख लोग संक्रमित हुए है और 16,724 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.99 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,829 तक पहुंच गया है। कनाडा ने बांग्लादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है, जहां अब तक करीब 5.90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 15,707 लोगों की मौत हुई है। बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 5.15 लाख को पार कर गई है और 7,599 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए है। 10,133 लोगों की मौत हो चुकी है।
फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.76 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,253 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.42 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,452 लोगों की जान जा चुकी है। स्वीडन में भी कोरोना से 4.37 लाख लोग प्रभावित है, जबकि 8,727 लोगों की मौत हो चुकी है। ऑस्ट्रिया भी कोरोना से 3.64 लाख लोग प्रभावित है, जबकि 6,275 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,059, बोलीविया में 9186 और चीन में 4784 लोगों की मौत हो चुकी है।