वाशिंगटन। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 6.22 करोड़ से अधिक हो गई है और अब तक 14.52 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6,22,46,665 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,52,430 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.32 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,66,063 मरीजों की मौत हुई है।
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93.92 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि 1,36,696 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62.90 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि 1,72,561 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फ्रांस में करीब 22.60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 52,212 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में संक्रमितों की संख्या 22.23 लाख को पार कर गई है और अब तक 38,676 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में 16.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,668 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में 16.09 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,127 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में 15.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54,363 लोगों की मौत हुई है।
अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 38,322 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में अब तक 12.99 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,401 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में अब तक 11.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,05,459 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 10.52 लाख लोग कोरोना संक्रमण की चपटे में आ चुके हैं तथा 16,181 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के 9.73 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 16,746 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में 9.60 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,879 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में 9.35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,486 लोगों की मौत हो गई है।
दक्षिण अफ्रीका में 7.85 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,439 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.28 लाख से अधिक हो गई है तथा 12,485 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में अब तक 5.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,373 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.74 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,461 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में 5.48 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,322 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.48 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,200 पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.27 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 16,646 तक पहुंच गया है।
नीदरलैंड में कोरोना से 5.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,403 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.18 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,054 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,045 लोगों की मौत हुई है। बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.60 लाख से अधिक हो गई है और 6,580 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में अब तक 4.27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,333 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,985 लोगों की मौत हो चुकी है।
कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या करीब 3.68 लाख हो गई जबकि 11,993 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में अब तक कोरोना से 3.56 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,870 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मोरक्को में अब तक 3.49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,739 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में अब तक करीब 3.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2,854 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में 3.18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,621 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से इक्वाडोर में 13371, बोलीविया में 8949, मिस्र में 6621, स्वीडन में 6681, चीन में 4743, ग्वाटेमाला में 4161, पनामा में 3039 और होंडुरास में 2905 लोगों की मौत हो चुकी है।