वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दुनियाभर में 13.95 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए 5.91 करोड़ के पार हो गई है। कोरोना संक्रमितों के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर है। संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5,91,28,645 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,95,858 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका में अब तक 1,24,14,292 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,57,651 मरीजों की मौत हुई है। भारत में संक्रमितों की संख्या 91.77 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 1,34,218 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 60.87 लाख से पार हो गई है जबकि 1,69,485 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फ्रांस में 21.95 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 49,312 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में संक्रमितों का आंकड़ा 20.96 लाख के पार पहुंच गया है और अब तक 36,192 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में अब तक 15.82 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,131 लोगों की मौत हुई है।
ब्रिटेन में अब तक करीब 15.31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,327 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में 14.31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 50,453 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में 13.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 37,122 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में अब तक 12.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,479 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में अब तक 10.49 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,01,926 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में 9.49 लाख से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं और 35,595 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 9.46 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 14,277 लोगों की मौत हुई है।
पोलैंड में कोरोना संक्रमण के 8.76 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 13,774 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में अब तक 8.66 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,255 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,968 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 6.53 से अधिक हो गई है तथा 11,423 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में 5.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,755 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,106 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.37 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,996 पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.02 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 16,002 पहुंच गया है।
चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.96 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,360 पहुंच गया है। नीदरलैंड में 4.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,021 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में अब तक 4.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,511 लोगों की मौत हुई है। बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.49 लाख से अधिक हो गई है और 6,416 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में 4.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 10,177 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में अब तक करीब 4.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,173 लोगों की मौत हो चुकी है।
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,744 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में अब तक 3.55 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,796 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कनाडा ने कोरोना के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.40 लाख से अधिक हो गई जबकि अब तक 11,570 लोगों की मौत भी हुई है। इजरायल में अब तक 3.29 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,811 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से इक्वाडोर में 13225, बोलीविया में 8916, मिस्र में 6560, स्वीडन में 6416, चीन में 4742, ग्वाटेमाला में 4092, पनामा में 2973 और होंडुरास में 2859 लोगों की मौत हो चुकी है।