मुंबई। माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। इससे पहले अमेजन के सीईओ जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। अब वह दूसरे नंबर पर आ गए है। बिल गेट्स की नेटवर्थ 110 अरब डॉलर है। बेजोस की नेटवर्थ 109 अरब डॉलर है।
यह जानकारी बिलियनॉयर इंडेक्स के अपडेट होने के बाद मिली है। माइक्रोसॉफ्ट को 10 अरब डॉलर का बड़ा ऑर्डर मिलने से कंपनी के शेयर में तेजी आई है, जिसका असर बिल गेट्स की नेटवर्थ पर पड़ा है।