अंकारा। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में सबीहा गोकीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तुर्की पेगासुस एयरलाइंस का एक विमान खराब मौसम के कारण हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हवाई पट्टी से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी और 169 से अधिक घायल हो गए। तुर्की प्रशासन के अनुसार विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 3 हिस्सों में टूट गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के समय विमान में 12 बच्चे भी सवार थे। तुर्की के परिवहन मंत्रालय के अनुसार दुर्घटना के समय यात्री के बीच अफरा-तफरी मच गई थी।
इस्तांबुल के गर्वनर अली येरलिकाया ने कहा कि इस दुर्घटना का बहुत दुख है। उन्होंने कहा दुर्घटना के बाद विमान में आग भी लग सकती थी।