शौचालय निर्माण में अनियमितताएं पाए जाने पर जिला कलक्टर ने कामां नगर पालिका अध्यक्ष गीता शर्मा, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी श्याम बिहारी गोयल व रविंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता राजेश चौधरी सहित छह ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश अरशद को भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बदमाश को गत रात उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
प्रत्येक महीने के दूसरे गुरुवार को जिला मुख्यालय पर होने वाली जनसुनवाई के बाद पूंठ निवासी कमला देवी पत्नी भगवान सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का हुआ था।