उदयपुर। निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों के बाद भाजपा खेमे में बवाल बढ़ रहा है। शनिवार को सलूंबर में वार्डवासियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर कई तरह के आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका तो डूंगरपुर में भाजपा संगठन प्रभारी व चुनाव प्रभारी के साथ अभद्रता करने पर नगर मंडल अध्यक्ष व भाजयुमो के पदाधिकारी को भाजपा से पद मुक्त कर दिया है।
उदयपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण के दिन शनिवार को अब तक के सबसे कम सात रोगी ही सामने आए,शुक्रवार को 9 पॉजिटिव आए थे। जिले में शनिवार को कुल 941 कोरोना सैंपलों की जांच में सात पॉजिटिव पाए गए।
उदयपुर। मेवाड़ में गत दिनों मौसम साफ होने के बाद एकाएक न्यूनतम तापमान नीचे आ गया था लेकिन करीब चार दिन बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मिश्र ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर टीकाकरण का यह ऐतिहासिक अभियान है।
देश के साथ ही प्रदेश भर में शुरू हुए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान को लेकर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। पार्टी नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए वैश्विक महामारी कोरोना को जड़ से खत्म करने की दिशा में इस टीकाकरण अभियान को महत्वपूर्ण बतायास, साथ ही इस ऐतिहासिक क्षण के लिए केंद्र सरकार को क्रेडिट देने से भी पीछे नहीं रहे।
प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश के सभी 33 जिलों में पहला टीका डॉक्टर्स को ही लगाया गया। प्रदेश में जयपुर में 21 सेंटर्स सहित कुल 167 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान की शनिवार को देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की। प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वैक्सीनेशन का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। सीएम आवास पर शुरू हुए वर्चुअल कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित कई अधिकारी भी शामिल हुए।
राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 310 नए रोगी मिले हैं। वहीं राहत की बात यह भी है कि प्रदेश में किसी भी जिले में इससे कोई नई मौत नहीं हुई है। नए रोगियों में जयपुर केवल ऐसा जिला है जहां पचास से ज्यादा 56 रोगी हैं। बाकी सभी जिलों में इससे कम रोगी है। प्रदेश के 22 जिलों में 15 से कम रोगी हैं।