प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा 2 दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिले सीकर जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि डोटासरा सीकर जाएंगे।
जिले के जाखमुंड निवासी जुगराज भील को लाने के लिए समाजसेवी युवाओं का दल शुक्रवार को अमृतसर पहुंचा। जहां उसके परिजनों के जुगराज से मिलते ही सभी चेहरें खिल गए। वहीं पाकिस्तान जेल से रिहा हुआ जुगराज अपनों को देख कर बहुत खुश हुआ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेवाड़ के सपूत एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती पर उन्हें नमन किया है। गहलोत ने कहा कि त्याग, तपस्या, स्वतंत्रता के पुजारी प्रताप का जीवन वीरता, शौर्य और संघर्ष का प्रतीक है।
भारतीय जनता पार्टी ने शहरी निकाय चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र जारी किया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, पार्टी के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत एवं अन्य पदाधिकारियों ने दृष्टि पत्र जारी किया।