मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि एसीबी राजस्थान में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे भ्रष्ट लोगों में भय का माहौल है। भ्रष्टाचार का खात्मा आमजन के सहयोग से ही संभव है।
प्रदेश में 29 अक्टूबर से 2 चरणों में होने वाले 6 नगर निगमों के चुनाव में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते चुनाव प्रचार के लिए भीड़ नहीं जुटने एवं चुनावी शौर की कमी के कारण चुनावी रंगत फीकी नजर आ रही हैं। राजधानी जयपुर के अलावा जोधपुर एवं कोटा में हो रहे नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे हैं।
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने और समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बाद बदनामी के डर के चलते परेशान स्टेशनरी व्यापारी ने बुधवार सुबह अपने ही घर में पंखे से फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका की पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एनजीओ संचालिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
भाजपा ने भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मंगलवार को सचिन पायलट ने कांग्रेस के फैसले के ठीक बाद ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। इसके साथ ही सचिन पायलट ने अपने ट्विटर अकाउंट का प्रोफाइल भी बदल दिया है।