जयपुर। 15 वीं राजस्थान विधानसभा का चौथा सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ। अब शनिवार को सीए के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इससे पहले गहलोत कैबिनेट ने सीएए के खिलाफ प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रस्ताव का कैबिनेट ने सरकुलेशन के जरिये अनुमोदन किया है। इससे पहले केरल और पंजाब सरकारें भी सीएए के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर चुकी है।
विधानसभा में गुरुवार को संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने सदन के पटल पर सीएए के खिलाफ प्रस्ताव रखा। अब यह प्रस्ताव 25 जनवरी को पारित होगा। वहीं गहलोत कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव का सर्कुलेशन से अनुमोदन किया है। सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने अपने विधायकों को 25 जनवरी को पूरे समय सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने व्हिप जारी किया है।