जयपुर। क्रिसमस और न्यू-ईयर सेलिब्रेशन के लिए होटलों और रेस्टोेरेंट्स ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। हर बार नई थीम के साथ इन दिनों को सेलिब्रेट किया जाता है। इस मामले में देशभर में प्रदेश के पर्यटन को रिप्रजेंट करने वाली शाही ट्रेन पैलेस आॅन व्हील्स भी पीछे नहीं है। ट्रेन को इस बार नए रंग-रूप के साथ पटरी पर उतरा है, तो ऐसे में इस बार क्रिसमस सेलिब्रेशन की थीम भी कुछ डिफरेंट होने वाला है। आरटीडीसी विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 25 से 31 दिसम्बर तक संचालित होने वाले फेरे में पर्यटकों की संख्या 65 से अधिक रहने की संभावना है।
कुछ इस तरह होगा सेलिब्रेशन
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर ट्रेन के अंदर लाइटिंग करने के साथ ही क्रिसमस ट्री लगाया जाएगा। सांता क्लाज पर्यटकों को उपहार देगा, वहीं इस अवसर पर पर्यटकों को विशेष रूप से तैयार किए गए स्वादिष्ठ व्यंजन परोसे जाएंगे।
पैलेस आॅन व्हील्स ट्रेन में क्रिसमस के लिए खास व्यवस्था की जाएगी। इस बार पर्यटक नई और डिफरेंट थीम पर दोनों दिन जश्न का लुत्फ उठाएंगे।
- प्रदीप बोहरा, जनरल मैनेजर, पीओडब्ल्यू ट्रेन