जोधपुर । व्यास विश्द्यालय के कमला नेहरू कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की बुधवार को मतगणना की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रियंका सिंह नरूका विजयी रही। उपाध्यक्ष पद पर दीपिका कंवर, महासचिव पद पर खुशबू और संयुक्त महासचिव पद पर अन्नू सागर विजयी रही।
पुनर्मतगणना से देरी
कॉलेज में अध्यक्ष पद की मतगणना के बाद धनुष चौधरी ने पुनर्मतगणना की मांग कर दी। जिसके बाद पुनर्मतगणना शुरू की गई। उधर, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश कंवर ने पुनर्मतगणना की मांग रखी। इस पद पर भी पुनर्मतगणना की गई। जिसके कारण से केएन कॉलेज का परिणाम देर शाम ही जारी हो पाया। पुनर्मतगणना के बाद भी दोनों प्रत्याशी धांधली का आरोप लगाकर अड़ी रही। जिसपर विवि प्रशासन ने काफी समझाइश की, मगर वे नहीं मानी। इसके बाद धनुष चौधरी बगैर हस्ताक्षर किए ही रवाना होने लगी तब प्रशासन ने उसे रोककर अंतिम शीट पर हस्ताक्षर करवाए।
महासचिव संयुक्त महासचिव पर नोटा
कॉलेज में महासचिव और संयुक्त महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी ही मैदान में थी। जिसके कारण से आमने-सामने की सीधी टक्कर थी। मगर छात्राओं ने दोनों पदों की प्रत्याशियों को ही नकार दिया। महासचिव पद पर सर्वाधिक 239 नोटा दिए गए। वहीं संयुक्त महासचिव पद पर 201 नोटा वोट दिए। विवि के इतिहास में कॉलेज स्तर पर 200 से अधिक नोटा वोट देने का पहला मामला ही सामने आया है। जिसको लेकर काफी चचार्एं बनीं हुई है।
यह रहा जीत-हार का गणित
कॉलेज अध्यक्ष पद
प्रत्याशी प्राप्त मत
प्रियंकासिंह नरूका(विजयी) 978
धनुष चौधरी 658
मीनल 459
ममता सारण 207
पूजा प्रजापति 36
(प्रियंकासिंह 320 मतों से विजयी रही।)
कॉलेज उपाध्यक्ष पद
प्रत्याशी प्राप्त मत
दीपिका कंवर(विजयी) 903
नेहा राखेचा 526
कैलाश कंवर राजपुरोहित 437
सपना नायक 416
(दीपिका कंवर 377 मतों से विजयी रही।)
कॉलेज महासचिव पद
प्रत्याशी प्राप्त मत
खुशबू (विजयी) 1528
अनिता 577
(खुशबू 951 मतों से विजयी रही)
संयुक्त महासचिव पद
प्रत्याशी प्राप्त मत
अन्नू सागर(विजयी) 1399
वर्षा माली 731
(अन्नू सागर 968 मतों से विजयी रही)