जोधपुर । नगर निगम चुनाव में इस बार उत्तर व दक्षिण दोनों में मेयर का आरक्षित पद सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व होने से इस चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोनों दल महिलाओं को तवज्जों दे रहे है। वहीं महिला मेयर होने से राजनिति से जुड़ी महिलाओं में भी चुनाव में दावेदारी करने को लेकर रूझान बढ़ने के साथ उत्साहित दिखाई दे रही है। उत्तर व दक्षिण नगर निगम में इस बार 160 वार्डों में सामान्य, ओबीसी ओर एससी की महिला रिर्जव सीटों के हिसाब से दोनों निगमों में महिलाओं के लिए 53 वार्ड इस बार आरक्षित किए गए है।
इसमें उत्तर निगम में 27 ओर दक्षिण में 26 वार्ड ऐसे है जो महिलाओं के लिए रिर्जव होने से इन वार्डों में महिलाओं की ही दावेदारी रहेगी। हालांकि दोनों प्रमुख दलों को इस बार वार्डो का नेट वर्क बड़ा होने से महिला वार्ड के अनुपात में महिला दावेदर की संख्या बढ़ने से दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन बड़े दलों का एक पक्ष यह भी हंै, कि वे पार्टी के बड़े स्तर के नेता व सक्रिय कार्यकर्ताओं के परिवार से संपर्क कर उनके परिवार से महिलाओं का चयन कर चुनाव लड़वा रहे हैं ताकि परिवार के प्रभाव से पार्टी की जीत सुनिश्चित हो ओर पार्टी की संख्या में वृद्धि हो जाए।
दोनों दलों में महिलाओं की बड़ी तादात में दावेदारी
दोनों नगर निगम में इस बार मेयर के लिए महिलाओं का दावा होने के कारण दोनों प्रमुख दल पढ़ी लिखी,पार्टी के लिए समर्पित महिलाओं की तलाश में जुटी है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं में खुद में इतना उत्साह है कि जो राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी से जुड़ी है उसमें हर दूसरी महिला मेयर सीट होने से दावा करने में पीछे नहीं रह रही है। भाजपा ने निगम चुनावों में दावेदारी करने वालों से पार्टी स्तर पर आवेदन लिए। पार्टी के पास 2 हजार से ज्यादा आए आवेदनों में इसमें 40 प्रतिशत महिलाओं ने दावेदारी की है। वहीं कांग्रेस ने पिछले मार्च माह में जब निगम चुनाव की आहट शुरू हुई थी तब आवेदन लेने की प्रक्रिया में 18 सौ के लगभग आवेदन आए थे। इसमें से 45 से 50 प्रतिशत महिलाओं ने अपनी ओर से दावेदारी जताई है।