मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना की श्रेणी दिलाने के लिए सहयोग करने एवं केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया हैं। गहलोत ने विधानसभा में संशोधित अनुमान एवं बजट अनुमान प्रस्तुत करने के दौरान यह अनुरोध किया।
बजट से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रदेश का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट को जन कल्याणकारी बताते हुए कहा कि बजट में चिकित्सा, रोजगार, कृषि, रोजगार, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, वंचित वर्गो सहित सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है।
देश में अपनी तरह के पहले और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस ऑनलाइन स्कूल की शुरूआत हुई है। साइबोर्ड स्कूल देश के दो आन्ट्रप्रनर और विजनरीज- रजत, सह-संस्थापक और सीईओ और कुणाल, सह-संस्थापक और सीटीओ की दूरदर्शी कल्पना का परिणाम है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछली बजट घोषणाओं में 86 प्रतिशत पूरी करने का दावा करते हुए कहा है कि इस बजट की घोषणा को भी कुशल वित्तीय प्रबंधन से पूरा किया जाएगा। गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि कोविड के बावजूद 86 प्रतिशत बजट घोषणाओं को पूरा करने में सफलता पाई है तथा कुशल वित्त प्रबंधन से इस बजट की घोषणाएं भी पूरी की जाएंगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 को लेकर पेश किए गए बजट को कागजी पुलिंदा बताते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि इस बजट में केवल घोषणाएं की गई हैं, लेकिन उन घोषणाओं के लिए पैसा कहां से आएगा इसका कोई प्रावधान नहीं है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में पेश 2021-22 के लिए बजट में बीकानेर संभाग मुख्यालय के लिए भी कई घोषणाएं की है। घोषणाओं के अनुसार यहां मिनी फूड पार्क बनाए जाने के साथ-साथ आयुर्वेद और डेयरी महाविद्यालय भी खोले जाएंगे। जिसमें योग एवं नेचुरोपैथी का अध्ययन कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को अपनी सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। इस दौरान कई बार हल्का-फुल्का माहौल भी देखने को मिला, जब सीएम गहलोत ने बजट के दौरान विपक्ष की चुटकी ली।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पेश किए गए वर्ष 2021-22 के बजट में कोविड सहायता पैकेज की घोषणा करते हुए कोई भी नया कर नहीं लगाया बल्कि 910 करोड़ रुपए से अधिक की राहत प्रदान की है। गहलोत ने तीसरा बजट पेश करते हुए प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए की चिकित्सा बीमा सुविधा योजना की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य का वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करने के दौरान किसानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की है। गहलोत ने कहा कि गांधीजी ने कहा था कि अगर भारत को शांतिपूर्ण सच्ची प्रगति करनी है तो पैसे वाले ये समझ लें कि किसानों में ही भारत की आत्मा बसती है। अन्नदाता के बेहतर भविष्य एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए आगामी वर्ष से कृषि बजट की शुरुआत करना प्रस्तावित करता हूं।