लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पीड़ितों के परिजनों ने मिर्जापुर में चुनार गेस्ट हाउस में मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि 15 लोग प्रियंका से मिलने आए थे, जिनमें से सिर्फ 2 को ही मिलने दिया, बाकि को बाहर रोक लिया। वहीं, प्रियंका बाकि पीड़ितों से मिलने की मांग को लेकर चुनार गेस्ट हाउस के बाहर पार्टी नेताओं के साथ धरने पर बैठी थीं। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। प्रियंका ने कहा कि उनका मकसद पूरा हो चुका है। इसक साथ ही उन्होंने पीड़ितों के परिजनोें को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिजनों पर फर्जी केस लगाए गए हैं।
पीड़ितों से मिलकर प्रियंका भावुक हो गईं। प्रियंका ने कहा कि जिनसे मैं मिलने आईं, उन्हें मुझसे मिलने आना पड़ा, कुछ पीड़ितों कोे मिलने से रोका जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोनभद्र में विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई।