पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब वे छुट्टी मनाने के लिए एक खास द्वीप पर गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 7वीं बार लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री होंगे। मोदी ने पहली बार 2014 में लालकिले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
हरियाणा विधानसभा चुनावों के रुझानों में बीजेपी को कांग्रेस बड़ी टक्कर दे रही है। यहां त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बहुमत से दूर नजर आ रही है। ऐसे में सत्ता की चाबी जेजेपी के पास होगी। सूत्रों के अनुसार जेजेपी के दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री का पद मांगा है।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कडेनार स्थित आईटीबीपी कैम्प में जवानों के बीच झड़प हुई है। इस झड़प में 6 जवानों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही इसके पीछे की वजह पता लग पाएगी। ये सभी जवान आइटीबीपी की 45 बटालियन के हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें महिलाओं को सुरक्षा देने में हर जगह और बराबर असफल साबित हो रही है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कोड़ा को मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत देने से शुक्रवार को इंकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि उनकी अयोग्यता का एक साल और बचा हुआ है, ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।