नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान चल रहा है। इसे लेकर सीएम कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हुई। कमलनाथ ने कहा कि सोनिया से संगठन को लेकर चर्चा हुई। सोनिया गांधी के सामने नए प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात की है। दतिया से कांग्रेस नेता अशोक डांगी ने कहा कि यदि सिंधिया को राज्य की राजनीति से दूर रखा जाता है तो वह पांच सौ कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ देंगे।
बता दें कि वर्तमान में कमलनाथ ही प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। ज्योतिरादित्य को अध्यक्ष बनाने के लिए और नेता मांग कर रहे है। ज्योतिरादित्य को हाल ही में महाराष्ट्र में स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया है।