चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों के रुझानों में बीजेपी को कांग्रेस बड़ी टक्कर दे रही है। यहां त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बहुमत से दूर नजर आ रही है। ऐसे में सत्ता की चाबी जेजेपी के पास होगी। सूत्रों के अनुसार जेजेपी के दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री का पद मांगा है। वहीं भाजपा भी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जरिए संपर्क साधने की कोशिशों में जुटी है।
इसी बीच हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया। वहीं बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। किसी भी स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां जेजेपी के दुष्यंत चौटाला से संपर्क साधने की कोशिशों में जुट गई है।
चौटाला ने गुरुवार को दिल्ली में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए हरियाणा में खट्टर सरकार फेल हो गई, सत्ता की चाबी हमारे पास है।