नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को शिकस्त देने वालों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 88 लाख से अधिक हो गई है और सक्रिय मामले कम होकर पौने पांच फीसदी से नीचे आ गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 38,772 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 94.31 लाख के पार पहुंच गया है। इस दौरान 45,333 मरीज स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद 88.47 लाख से ज्यादा हो गई है। देश में सक्रिय मामले में 7004 की गिरावट के साथ 4.46 लाख रह गए हैं। इसी अवधि में 443 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,139 हो गया है। देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 93.81 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर कम होकर 4.74 तथा मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सक्रिय मामले सबसे ज्यादा 1097 बढ़े हैं। महाराष्ट्र में ही मृतकों की संख्या सबसे अधिक 85 रही जबकि दिल्ली में सर्वाधिक 6325 मरीज स्वस्थ हुए। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर अब 92,062 हो गए हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,071 हो गया है। केरल में सक्रिय मामले 245 कम होकर 64,719 रह गए हैं, जबकि 2223 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 1487 कम होकर अब 35,091 रह गई है, जबकि अब तक 9066 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 254 कम होकर 24,522 हो गई है और 11,765 लोग जान गंवा चुके हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3174 की कमी होने से 8397 रह गई है और अब तक 6988 लोगों की मौत हुई है।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 688 कम होकर 24,575 रह गए है तथा 7742 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11,052 हो गई है तथा अब तक 11,703 लोगों की मौत हुई है। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 5317 हो गए हैं और 1734 लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 10,022 रह गए हैं और 1458 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामलों में 132 की कमी आने के बाद इनकी संख्या 24,405 रह गई है और 8376 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 7888 हो गए हैं, जबकि अब तक 4780 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 14,974 हो गई है तथा अब तक 3250 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,889 हो गए हैं तथा 3969 लोगों की मौत हुई है। बिहार में सक्रिय मामले 5404 हो गए हैं, जबकि 1259 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2840, हरियाणा में 2401, राजस्थान में 2292, जम्मू-कश्मीर में 1685, उत्तराखंड में 1222, असम में 981, झारखंड में 963, गोवा में 687, पुड्डुचेरी में 609, त्रिपुरा में 370, हिमाचल प्रदेश में 635, चंडीगढ़ में 276, मणिपुर में 273, लद्दाख में 116, मेघालय में 111, सिक्किम में 108, नागालैंड में 64, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 54 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 लोगों की मौत हुई है।