नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में इस खतरनाक वायरस के अब तक कुल 31,332 मामले आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस जानलेवा वायरस के कारण अब तक 1007 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कुल 22629 एक्टिव केस हैं। देश में अबतक कुल 7696 (1 माइग्रेटेड) मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 9318 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 400 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 3744 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें से 181 लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 3314 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है, यहां अबतक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 2387 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 120 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश में 2053 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 34 की मौत हो गई।
इसके अलावा अंडमान-निकोबार में 33, आंध्र प्रदेश में 1259, अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 38, बिहार में 366, चंडीगढ़ में 56, छत्तीसगढ़ में 38, गोवा में 7, हरियाणा में 310, हिमाचल प्रदेश में 40, जम्मू-कश्मीर में 565, झारखंड में 103, कर्नाटक में 523, केरल में 485, लद्दाख में 22, मणीपुर में 2, मेघालय में 12, मिजोरम में 1, ओडिशा में 118, पुड्डुचेरी में 8, पंजाब में 322, तमिलनाडु में 2058, तेलंगाना में 1004, त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 54 और पश्चिम बंगाल में 725 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।