देश के कई प्रदेशों से रैपिड टेस्ट किट के खराब होने की बात सामने आ रही हैं। ये टेस्ट किट गलत रिपोर्ट दे रही हैं जिसके चलते डॉक्टरों को और भी ज्यादा परेशानी हो रही है। अब इसको लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि इन टेस्ट किटों को उनके संबंधित देशों को वापस कर दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के महासचिव शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अधिकारी ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि मैं पार्टी के सदस्य के रूप में और सभी पदों से तथा पार्टी के सहयोगी संगठनों से इस्तीफा दे रहा हूं।
झारखंड में पांचवें और अंतिम चरण में संथालपरगना की 16 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। वोटिंग के पहले चार घंटे में 29.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर छात्रा निकिता की हत्या मामले में रविवार को महापंचायत के बाद बवाल हो गया है। महापंचायत के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर जमकर हंगामा हुआ। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने किसानों की समस्याओं को लेकर अनशन करने की चेतावनी दी है। अन्ना ने कृषि मंत्री को भेजे पत्र में कहा कि उन्हें लिखित में आश्वासन दिया गया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। अब वह कहां और किस समय अनशन शुरू करेंगे, सरकार को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने कहा है कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चांद की सतह पर उस स्थान का पता लगा लिया है जहां उसके लैंडर विक्रम ने लैंड किया है।