Navajyoti Archives : स्कूली छात्राओं के साथ चाचा नेहरू
सन् 1962 के आम चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू राजस्थान के दौरे पर आए थे। अपने नागौर प्रवास के दौरान उन्होंने स्कूली बालिकाओं से बातचीत की और पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी हासिल की। यह दुर्लभ चित्र नन्दकिशोर पारीक पुस्तकालय से प्राप्त हुआ।