प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जनवरी, 1981 में राजस्थान के दौरे पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने जयपुर जिले में चल रहे अकाल राहत कार्यों का निरीक्षण भी किया। चित्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया (सबसे बाएं) और जयपुर के तत्कालीन कलेक्टर जी. रामचंद्र (काले सूट में) भी नजर आ रहे हैं। यह दुर्लभ चित्र नन्दकिशोर पारीक पुस्तकालय से प्राप्त हुआ है।