सुपरस्टार रजनीकांत को स्वास्थ्य में सुधार के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एम. रजनीकांत को गंभीर उच्च रक्तचाप और थकावट की समस्या के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य में सुधार के मद्देनजर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें एक सप्ताह के लिए पूरा आराम और तनाव से बचने की सलाह दी गई है।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आज 55 वर्ष के हो गए हैं। मुंबई में 27 दिसंबर 1965 को जन्मे सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है और उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने पटकथा एवं संवाद लेखक हैं। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' से की। उनके फिल्म में काम करने का किस्सा बेहद दिलचस्प है।
दक्षिण फिल्मों के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत को शुक्रवार को ब्लड प्रेशर में गंभीर उतार-चढ़ाव के बाद हैदराबाद के जुबली हिल्स क्षेत्र स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रजनीकांत को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के खाने-पीने का इंतजाम करने के साथ ही उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने वाले सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल में सोनू सूद एक 17 साल की ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही बच्ची की मदद को आगे आए हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव अभिनीत फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव एक रईस परिवार के बेटे की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि प्रियंका चोपड़ा उस लड़के की गर्लफ्रेंड के किरदार में होंगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने शाहजहां के लुक में खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अक्षय कुमार इस तस्वीर में मुगल बादशाह शाहजहां के लुक में नजर आ रहे हैं और हाथ में गुलाब ले रखा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के बारे में हमेशा से सच बोलती रही हैं इसलिए ज्यादातर लोग उनके खिलाफ हैं। कंगना ने कहा कि मेरे चाहने वाले बताते हैं कि कोई भी राजनीतिक दल मेरे जैसे वोट काटने वाले को पसंद नहीं करता है, इसका मतलब साफ है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी मुझे पसंद नहीं करती।
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के प्रदर्शन के 19 साल पूरे हो गए हैं। करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' 14 दिसंबर 2001 को प्रदर्शित हुई थी। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
मुंबई। बॉलीवुड के अभिनय सम्राट दिलीप कुमार शुक्रवार को 98 वर्ष के हो गए हैं। 11 दिसंबर 1922 को पेशावर अब पाकिस्तान में जन्मे युसूफ खान उर्फ दिलीप कुमार अपनी माता-पिता की 13 संतानों में तीसरी संतान थे। वर्ष 1944 में प्रदर्शित फिल्म ज्वारभाटा से बतौर अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने सिने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1966 में दिलीप कुमार ने फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो के साथ निकाह कर लिया।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसानों के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है। प्रियंका ने पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के इसी मुद्दे पर आए ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस मसले के शीघ्र समाधान करने का आह्वान किया है।