लॉकडाउन में गरीबों और मजदूरों की लगातार मदद कर मसीहा बने एक्टर सोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 47 साल के अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि वे घर में क्वारेंटाइन हो गए हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
तमिल अभिनेता विवेक का शनिवार को चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया है। वह 59 साल के थे। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि तड़के सुबह 4:35 बजे एक्टर का निधन हो गया। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें डॉक्टर्स से एक्स्ट्राकोरपोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन रीटमेंट मिल रहा था।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी यह फिल्म दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म 'अन्नियन' की आधिकारिक रीमेक होगी। 'अन्नियन' की रीमेक के लिए रणवीर सिंह और दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक शंकर ने हाथ मिलाया है।
लेकसिटी पर्यटकों के साथ अब बॉलीवुड कलाकारों की भी पसंद बनता जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर उदयपुर पहुंची हैं। वह एक एड फिल्म को शूट करने आई हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर कभी पीछोला झील में बोटिंग करती नजर आई तो कभी झील किनारे फोटो खिंचवाती दिखी।
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' साफ-सुथरी पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जो लोगों को बेहद पसंद आएगी। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह की मुख्य भूमिकाएं है।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राशि खन्ना थ्रिलर सीरीज फिल्म में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के साथ काम करती नजर आएंगी। राशि खन्ना निर्देशक राज और डीके की थ्रिलर सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री नेहा शर्मा की आने वाली फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' की शूटिंग पूरी हो गई है। नेहा शर्मा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कई फोटोज और वीडियोज शेयर कर दी है। नेहा ने पोस्ट में लिखा कि एक सुंदर यात्रा समाप्त हुई।
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अक्षय ने ट्वीट कर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि आपकी प्राथनाओं के लिए धन्यवाद। एहतियात के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उम्मीद करता हूं जल्द घर आउंगा, अपना ख्याल रखें।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट कोरोना से संक्रमित हो गई है और घर में क्वारेंटाइन हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। आलिया भट्ट ने गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर लिखा कि सभी को हैलो, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने तुरंत स्वयं को अलग कर लिया है और घर में क्वारेंटाइन रहूंगी।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान किया। इस बार दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। 2020 के दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए अभिनेता रजनीकांत के नाम की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी।