बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दीपिका बेंगलुरु के लिए जा रही थी। दीपिका ने एयरपोर्ट के अंदर एंट्री की तो सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक लिया और उनके उनकी आईडी मांगी।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना संकट के दौरान प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने इस संकट की घड़ी में लोगों की हरसंभव मदद की है। अब सोनू उन 20 हजार कर्मचारियों को रहने की जगह मुहैया कराएंगे, जिन्होंने नोएडा में एक गारमेंट कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। कंगना रनौत और मनोज बाजपेयी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया।
बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म 'दसवीं' में उनका पहला लुक आउट हो गया है। अभिषेक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फिल्म 'दसवीं' में अपने लुक को दिखाया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं।