मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति और भारतीय क्रिकट टीम कप्तान विराट कोहली ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए मुंबई पुलिस कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की धनराशि दान की है। विराट और अनुष्का इससे पहले प्रधानमंत्री केयर्स फंड और महाराष्ट्र राहत कोष में भी योगदान दे चुके हैं। विराट और अनुष्का द्वारा मुंबई पुलिस की मदद के लिए दी गई रकम की पुष्टि मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने की।
उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपए योगदान करने के लिए शुक्रिया। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुंबई पुलिस की मदद करेगा।